Founder- Actor Mohit Pandey

Search lesson

Saturday, 6 March 2021

Sentence Of Order and Request ( आज्ञा और प्रार्थना के वाक्य )

Sentence of Order and Request 


( आज्ञा और प्रार्थना के वाक्य ) 


 नीचे आज्ञा तथा प्रार्थना के कुछ वाक्य दिए गए हैं । यह विध्यर्थक वाक्य अर्थात  Imperative mode के वाक्य कहलाते हैं उक्त Mood ( मूड ) में कोई Tense ( टेंस ) नहीं लगाना पड़ता ।  प्रायः क्रिया ( Verb ) के मूल रूप में के साथ ही वाक्य रचना हो जाती है ।  इनका अभ्यास सरलता से किया जा सकता है ।



Imperative Mood ( विध्यर्थक क्रियाएं  )



【A】



1. सामने देखो । 
● Look ahead.

2. आगे बढ़ो । 
● Go ahead.

3. गाड़ी धीरे चलाओ । 
● Drive slowly.

4. अपना काम करो । 
● Mind your own business.

5. वापस जाओ । 
● Go back.

6. उसका ख़याल रखना । 
● Take care of him/her.

7. सुनिए तो । 
● Just listen.

8. जल्दी आना । 
● Come soon.

9. मुझे देखने दो । 
● Let me see.

10. तैयार रहना । 
● Be ready.

11. एक तरफ हो जाओ । 
● Move aside.

12. सोच समझकर बोलो । 
● Think before you speak.

13. अवश्य जाना  
● Do go.

14. अवश्य आना 
● Do come.


【B】



15. उसकी खबर देना । 
● Inform me about her/him.

16. मजाक मत करो । 
● Don't cut jokes.

17. बकवास मत करो । 
● Don't talk nonsense.

18. कुछ परवाह ना करो । 
● Never mind.

19. मुझे अकेला छोड़ दो । 
● Leave me alone.

20. जाने दो । 
● Let it be.

21. कुछ तो ख्याल करो । 
● Have a heart.

22. जरा रुको/रुकिए । 
● Hold on.

23. कभी मत भूलो । 
● Never forget.

24. फिक्र मत करो । 
● Don't worry.


【C】



25. ज़रा फिर कोशिश करो । 
● Please try again.

26. ज़रा ठहरिए । 
● Please wait a bit.

27. आइए । 
● Please come in.

28. बैठिए । 
● Please be seated.

29. उत्तर दीजिए ।  
● Please reply.

30. ज़रा और ठहरिए । 
● Please stay a little longer.

31. मुझे शर्मिंदा मत कीजिए । 
● Please don't embarrass me.

32. जैसी आपकी मर्जी । 
● As you like/As you sleep.

33. फिर जरूर आइएगा । 
● Do come again.


【D】



34. असली बात पर आओ, इधर उधर की बातें छोड़ो । 
● Come to the point don't beat about the bush/stop rambling.

35. पागल मत बनो । 
● Don't be silly.

36. यह खुराक लो । 
● Take this dose.

37. मेरे पीछे आओ । 
● Follow me come/with me.

38. काम के समय काम करो, खेल के समय खेलो । 
● Work while you work and play while you play.

39. उचित समय पर प्रयास करो । 
● Strike the iron when it is hot.

40. जगह खाली करो । 
● Vocate the place.

41. ख्याल मत करो । 
● Nevermind.

42. ज़ुबान पर काबू रखो । 
● Hold your tongue / mind your words.

43. इसे फ़ैक्स कर दो । 
● Fax it.

【E】



44. संपर्क बनाए रखिएगा । 
● Please keep in touch.

45. अपने काम पर भरोसा रखो । 
● Have faith in yourself.

46. अपने काम से काम रखो । 
● Mind your own business.

47. अपने मन की बात कहो 
● Speak your mind.

48. तकल्लुफ़ की जरूरत नहीं है । 
● Please don't be formal.

49. यह पैकेट कूरिअर से भेज दो । 
● Send this packet by courier.

50. दिल खोलकर दान दे । 
● Donate generously.

51. कृपया मेरी सहायता करें । 
● Please help me.

52. सावधानी से काम लो । 
● Be careful.

53. ज़रा हाथ लगाना । 
● Lend me a hand please.

54. समझने की कोशिश करो । 
● Try to understand.


Remember ( याद रखें )



1. आपने देखा कि is, are, was, were, has, have, had, will, would, shall, should, can, could, may, do, did, might आदि यदि वाक्य के आरंभ में आए, तो प्रश्नवाचक वाक्य बनते हैं और बीच में ( Subject ) के बाद आए, तो साधारण वाक्य जैसे कि:

(a). Am I a fool ?
(b). I am a fool. 

(a). Were those your books ? 
(b). Those were your books.

(a). Can I work for a while ?  
(b). You can walk for a while.

(a). May I come in ? 
(b). You may come in.


 Do और Did का प्रयोग नकारात्मक और प्रश्नात्मक वाक्य  बनाने के लिए आवश्यक है । नीचे दिए गए वाक्यों को ध्यान से पढ़ें:

1. मैं प्रातः जल्दी उठता हूं । 
●  I get up early in the morning . 

2. मैं प्रातः जल्दी उठा ।
●  I got up early in the morning. 

अब इनके नकरात्मक वाक्य देखिए:

1. मैं प्रातः जल्दी नहीं उठता हूँ ।
●  I do not get up early in the morning.

2. मैं प्रातः जल्दी नही उठा । 
●  I did not get up early in the morning.

आपने देखा कि नकारात्मक Negative बनाने के लिए क्रमशः Do not और Did not जोड़ना पड़ा। प्रश्नवाचक वाक्य बनाने के लिए यही Do और Did सबसे पहले लगता है । जैसे:

1. क्या मैं जल्दी उठता हूं ? 
●  Do I get up early in the morning ?

2. क्या मैं जल्दी उठा ? 
●  Did I get up early in the morning ? 



दोस्तो, रोज की तरह आज भी आपने इस ब्लॉग से जरूरी जानकारी प्राप्त होगी, अगर आप चाहते है कि यह जानकारी आपके भाई-बहनों व दोस्तों को भी मिले जिससे सभी को इसका फायदा हो तो अभी इस जानकारी को सभी के साथ शेयर करें और सेल्फ टेस्ट देते रहे तथा हमारे इस ब्लॉग The Game of English को Follow करें।

Thank you🙏😍

Team- The Game of English.


◆◆

1 comments:

Post a Comment

Don't send any spam link please