Phrases ( छोटे-छोटे वाक्यांश )
हेलो दोस्तों कैसे हैं आप सभी उम्मीद करते हैं आप सभी लोग अच्छे होंगे तो रोज की तरह आज भी आप लोग इस पोस्ट के जरिए बहुत कुछ सीखेंगे अगर आप चाहते हैं कि इस पोस्ट के जरिए आप लोग काफी अच्छा सीख सकें तो आप लोगों को चाहिए कि हर एक दिन 1 Lesson पढ़े और उसका सेल्फ टेस्ट दे, हम प्रत्येक सप्ताह आप लोगों के लिए एक टेस्ट तैयार करेंगे और सभी को उनकी योग्यतानुसार Virtual Certificate भी Distribute किया जाएगा ।
अंग्रेजी में वाक्य की जगह कई बार वाक्यांश अथवा केवल दो-एक शब्दों से काम चलाया जाता है ।
उदाहरण के तौर पर Yes, Sir ! (येस, सर ! ), No Sir ! ( नो सर ), Very good, Sir ! (वेरी गुड, सर) आदि ये वाक्यांश इतने अधिक प्रचलित हैं कि अंग्रेजी बोलने और समझने के इच्छुक प्रत्येक व्यक्ति को इनसे परिचित होना अत्यंत आवश्यक है । ये वाक्यांश बहुत सरल भी हैं, क्योंकि ये व्याकरण के नियमों से बंधे हुए नहीं हैं ।
【A】
1. मैं अभी आ रहा हूं ।
● Just coming.
2. बहुत अच्छा ।
● Very well.
3. अच्छी बात है ।
● Fine/Very good.
4. जैसी आपकी मर्जी ।
● As you like/As you please.
5. और कुछ ?
● Anything else.
6. बस, रहने दो ।
● That's enough.
7. इस सम्मान के लिए धन्यवाद ।
● Thanks for this honour.
8. अच्छा ।
● O.k.
9. क्यों नहीं ?
● Why not.
10. थोड़ा-सा भी नहीं ।
● Not a bit.
11. ध्यान रखना ।
● Take care.
12. कल मिलेंगे ।
● See you tomorrow.
13. हां, जरूर !
● Yes, by all means !
14. बहुत है ।
● That is too much.
15. हां, सर ।
● Yes, sir.
16. नहीं, कभी नहीं ।
● No, not at all.
17. कोई बात नहीं ।
● Never mind/Doesn't matter.
18. और कुछ नहीं ।
● Nothing else.
19. कोई खास बात नहीं ।
● Nothing special.
20. आइए ।
● Welcome.
21. भरोसा रखें ।
● Rest assured.
22. बहुत दिन से देखा नहीं ।
● Long time no see.
23. अच्छा चलते हैं/गुड बाई !
● Goodbye !
24. आपको भी विदा !
● Bye bye !
25 ज़रा-सा भी नहीं !
● Not the least !
Note: ये लगभग सभी वाक्यांश है, पूर्ण वाक्य नहीं पर इनसे पूर्ण वाक्य जैसा काम लिया जाता है ।
【B】
Sentences of Command/Order
(आज्ञा या आदेश के वाक्य )
1. रुको ।
● I say stop.
2. बोलो ।
● Speak.
3. सुनो ।
● Listen.
4. यहां ठहरो ।
● Wait here.
5. इधर आओ ।
● Come here.
6. इधर देखो ।
● Look here.
7. यह लो ।
● Take it.
8. पास आओ ।
● Come near.
9. बाहर इंतजार करो ।
● Wait outside.
10. ऊपर जाओ ।
● Go up.
11. नीचे जाओ ।
● Go down.
12. उतर जाओ ।
● Get off.
13. तैयार हो जाओ ।
● Be ready/Get ready.
14. चुप रहो ।
● Keep quiet.
15. सावधान रहो ।
● Be careful/Be cautious.
16.धीरे चलो ।
● Go slowly/Walk slowly.
17. तुरंत जाओ ।
● Go at once.
18. यहां रुको ।
● Stop here.
19. सीधे जाओ
● Go straight.
20. चले जाओ/निकल जाओ ।
● Go away/Get out.
Note: कर्ता (Subject) न होते हुए भी यह पूर्ण वाक्य हैं, क्योंकि इनमें क्रियाएं अपने स्थान पर हैं । ये आदेश ( Command ) के वाक्य हैं इनमें 'You' ( तुम ) यानी कि कर्ता ( Subject ), अर्थ को देखते हुए अपनी ओर से लगाना पड़ता है । अर्थात इन वाक्यों में 'You' Understood है ।
Rememer ( याद रखें )
1. ऊपर 【B】 भाग में सभी आज्ञा या आदेश के वाक्य हैं । आप इन्हें थोड़े से प्रयत्न से प्रार्थनासूचक वाक्यों में भी बदल सकते हैं । ऊपर के सभी वाक्यों से पहले Please ( प्लीज ) जोड़ें पहला वाक्य इस प्रकार बनेगा - Please stop ( जरा रुकिए ) । इसी तरह सभी वाक्य बनेंगे । इस तरह इन वाक्यों की क्रियाओं का अर्थ आदरसूचक हो जाएगा
2. जब आप अपने अधिकारी से अवकाश मांगे या ऐसी ही कोई और प्रार्थना करें, वहां Please के स्थान पर का Kindly प्रयोग करें, जैसे -
(a). कृपया मुझे एक दिन का अवकाश प्रदान करें ।
Kindly grant me leave for one day.
(b). कृपया मामले की जांच पड़ताल करें ।
Kindly look into the matter.
इन दोनों वाक्यों में Please शब्द का प्रयोग उचित नहीं है इसलिए Kindly शब्द का प्रयोग किया जाना चाहिए ।
3. Don't - Do not शब्द का संक्षिप्त रूप है तथा Can't - Can not का ।
आदेश और प्रार्थना के वाक्य Next Lesson में देखिए ।
Thank you 😍🙏
Team- The game of english.
●●●


0 comments:
Post a Comment
Don't send any spam link please