Present Tense
( वर्तमान काल )
★ अंग्रेजी भाषा में Present Tense क्रिया को 4 ( चार ) रूपों में बांटा गया है:
1. Ram studies. ( राम स्टडीज़ )
● राम पढ़ता है ।
2. Ram is studying. ( राम इज़ स्टडींग )
● राम पढ़ रहा है ।
3. Ram has studied. ( राम हैज़ स्टडीड )
● राम ने पढ़ लिया है ।
4. Ram has been studying since morning.
( राम हैज़ बीन स्टडींग सिंस मॉर्निंग )
● राम सुबह से पढ़ रहा है ।
यहां पहले वाक्य में क्रिया वर्तमान काल की तो है, पर समय निश्चित नहीं है -
Ram studies. राम पढ़ता है, परंतु यह पता नहीं कि कब से पढ़ता है ?
दूसरे वाक्य में वर्तमान काल की क्रिया 'चल रही है'
Ram is studying यानि राम इस समय पढ़ रहा है ।
तीसरे भेद में -
Ram has studied. राम ने पढ़ लिया है, अर्थात क्रिया पूरी हो चुकी है, पर उसे अधिक समय नहीं बीता ।
और चौथे भेद में -
Ram has been studying since morning.
राम सुबह से पढ़ रहा है, अर्थात् क्रिया एक निश्चित समय से चल रही है ।
इन्हें क्रमशः Present Indefinite, Present Continuous, Present Perfect और Present Perfect Continuous कहा जाता है ।
【A】
★ Do/Does ★
Structures:
◆ मनीष: क्या तुम अंग्रेजी पढ़ते हो ?
● Manish: Do you study English ?
★ श्यामल: हां ।
● Shyamal: Yes, I do.
★ मनीष: क्या लता तुम्हारे घर आती है ?
● Manish: Does Lata come to your house ?
★ श्यामल: हां, वह कभी-कभी आती है ।
★ Shyamal: Yes, she comes sometimes.
★ मनीष: क्या दूसरे मित्र भी तुम्हारे पास आते हैं
● Manish: Do other friends also come to you ?
★ श्यामल: हां, वह भी आते हैं ।
● Shyamal: Yes, they do.
★ मनीष: क्या तुम मुंबई में रहते हो ?
● Manish: Do you stay in Mumbai ?
★ श्यामल: नहीं, मैं कोलकाता में रहता हूं ।
● Shyamal: No, I stay in Kolkata.
【B】
★ Is/Am/Are ★
Structures:
★ बाला: क्या यही पुस्तक ढूंढ रहे हो ?
● Bala: Is this book you are looking for ?
★ मधु: हां, यही पुस्तक मुझे चाहिए ।
● Yes, this is it.
★ बाला: क्या रीता फिल्म देख रही है ?
★ Bala: Is Reeta watching a movie ?
★ मधु: नहीं, वह वीडियो गेम खेल रही है ।
● No, she is playing a video game.
★ बाला: क्या तुम अब बाजार नहीं जा रही हो ?
● Bala: Are you not going to market now ?
★ मधु: नहीं
● Madhu: No, I'm not.
★ बाला: क्या तुम्हारे पिताजी सरकारी नौकरी करते हैं ?
● Bala: Is your father in government service ?
★ मधु: नहीं मेरे पिताजी व्यापारी हैं ।
● Madhu: No, he is a businessman.
★ बाला: क्या तुम्हारा भाई किसी परीक्षा की तैयारी कर रहा है ?
● Bala: Is your brother preparing for some examination ?
★ मधु: हां, वह आई. ए. एस. परीक्षा की तैयारी कर रहा है ।
● Madhu: Yes, he is preparing for I. A. S. examination.
【C】
★ Has/Have ★
Structures:
★ मोहन: क्या तुमने राधा को कोई पत्र लिखा है ?
● Mohan: Have you written any letter to Radha ?
★ भानु: हां ।
● Bhanu: Yes, I have.
★ मोहन: क्या उसने तुम्हारे पत्र का उत्तर दिया है ?
● Mohan: Has she replied to your letter ?
★ भानु: नहीं ।
● Bhanu: No, she has not.
★ मोहन: क्या तुमने खाना खा लिया है ?
● Mohan: Have you taken your meals ?
★ भानु: नहीं, मैंने सुबह का नाश्ता काफी भारी किया था ।
● Bhanu: No, I had a heavy breakfast in the morning.
★ मोहन: क्या तुम उसके घर गए थे ?
● Mohan: Did you go to his home ?
★ भानु: नहीं, अभी मुझको जाना है ।
● Bhanu: No I have yet to go.
【D】
★ Has been/ Have been★
Structures:
★ श्याम: तुम सुबह से क्या कर रहे हो ?
● Shyam: What have you been doing since morning ?
★ गोपाल: यह किताब पढ़ रहा हूं ।
● Gopal: I have been reading this book.
★ श्याम: क्या कल से यहां भी बरसात हो रही है ?
●Shyam: Has it been raining here also since yesterday ?
★ गोपाल: हां, हो तो रही है पर रुक रुक कर ।
● Gopal: Yes, it has been, but not continuously.
★ श्याम: क्या पानी काफी देर से उबल रहा है ?
● Shyam: Has the water been boiling for long.
★ गोपाल: नहीं, अभी थोड़ी देर से ही उभर रहा है ।
● Gopal: No, it has been boiling only for a little time.
★ हम इस घर में 10 वर्षों से रह रहे हैं ।
● We have been living in this house for ten years.
★ वह पिछली जनवरी से एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है ।
● He has been working on a new project since January.
Remember ( याद रखें )
■ इन बातों को ध्यान से देखिए:
1. You are writing a letter.
● तुम पत्र लिख रहे हो ।
2. You have written a letter.
● तुम पत्र लिख चुके हो ।
ये दोनों सकारात्मक ( Affirmative ) वाक्य हैं, इनको नकारात्मक ( Negative ) तथा प्रश्नात्मक ( Interrogative ) वाक्य में इस प्रकार बदला जा सकता है -
नकारात्मक ( Negative )
1. You are not writing a letter.
2. You have not letter.
प्रश्नात्मक ( Interrogative )
1. Are you writing a letter.
2. Have you written a letter.
आपने देखा कि सकारात्मक वाक्य को नकारात्मक वाक्य बनाने के लिए सहायक क्रिया are, have के बाद not जोड़ना पड़ता है । इसी तरह प्रश्नात्मक वाक्यों में सहायक क्रियाए are, have वाक्य के शुरू में आ गई हैं । इसमें हमने सीखा कि Present Continuous Tense तथा Present Perfect Tense में सकारात्मक से नकारात्मक तथा प्रश्नात्मक वाक्य आसानी से बनाए जा सकते हैं ।
अब Present Indefinite Tense के उदाहरण देखिए-
1. You write a letter.
● तुम पत्र लिखते हो ।
2. I read English.
● मैं अंग्रेजी पढ़ता हूँ ।
अब इनके नकारात्मक तथा प्रश्नात्मक वाक्य देखिए-
नकारात्मक ( Negative )
1. You do not write a letter.
2. I do not read English.
प्रश्नात्मक ( Interrogative )
1. Do you write a letter ?
2. Do I read English ?
इस Tense में Do और Does जोड़ा जाता है, तभी नकारात्मक या प्रश्नात्मक वाक्य बनते हैं । Do का प्रयोग बहुवचन कर्ता के साथ और Does का प्रयोग एकवचन कर्ता के साथ होता है, पर I तथा You दोनों के साथ Do का ही प्रयोग होता है Does का कभी भी नहीं ।
Past Tense All Part पढ़ने के लिए क्लिक करें।
तो दोस्तों उम्मीद करता हूं कि आज की इस स्पेशल ब्लॉग में आप सभी वर्तमान काल ( Present Tense ) के सभी भेदों को Present Indefinite, Present Perfect, Present Continuous तथा Present Perfect Continuous को बहुत ही अच्छे से समझ गए होंगे अगर आपको अभी भी इन Tenses में कोई भी समस्या आ रही है तो आप हमारे Instagram @actormohitpandey पर हमें मैसेज कर सकते हैं जिससे हम आपको व्यक्तिगत रूप से आसानी से समझा सके किंतु आशा करते हैं कि इस ब्लॉग की पोस्ट से आप बहुत ही अच्छे से समझ गए होंगे और उम्मीद करते हैं कि आप यह पोस्ट अपने भाई बहनों व दोस्तों के साथ भी साझा करेंगे और हां घर पर इसकी प्रैक्टिस जरूर करिए जिससे कि यह अभ्यास करते करते आप इसमें परफेक्ट हो जाएं । ( Grammar easy tips )
Thank you😍🙏


0 comments:
Post a Comment
Don't send any spam link please