अब तक आपने तीनों कालों ( Tenses ) की क्रियाओं का अभ्यास किया है। वहां भी आपने सहायक क्रियाओं ( Special Verbs अर्थात Helping Verbs ) का सहारा लिया था । चलिए, अब कुछ और सहायक क्रियाओं का अभ्यास करें। Can और May ये सहायक क्रियाएं हैं, दोनों का अर्थ है- 'सकना' । पर इस 'सकना' के अर्थों में भेद है, जिसे आप नीचे दिए गए वाक्यों में स्वयं समझ सकेंगे । 'Could' Can का भूतकाल है । 'Might' May का भूतकाल है । Could और Would से वाक्य शुरू करने पर Request या आग्रह का भाव आता है ।
★ Can ★
★ रजनी: क्या तुम सितार बजा सकती हो ?
● Rajni: Can you play sitar?
★ शशि: हां, मैं बांसुरी भी बजा सकती हूं ।
● Shashi: Yes, I can play the flute as well.
★ रजनी: क्या तुम मेरी पुस्तकें लौटा सकती हो ?
● Rajni: Can you return my books?
★ शशि: नहीं, मैं वे अभी नहीं लौटा सकती ।
● Shashi: No, I can't return them yet.
★ रजनी: क्या तुम संस्कृत पढ़ सकती हो ?
● Rajni: Can you read Sanskrit?
★ शशि: हां ।
● Shashi: Yes, I can.
★ May ★
★ छात्र: क्या मैं अंदर आ सकता हूं ?
● Student: May I come in Sir?
★ अध्यापक: हां, आओ।
● Teacher: Yes, you may.
★ छात्र: क्या मैं बाल सभा में सम्मिलित हो सकता हूं ?
● Student: May I attend Bal Sabha, Sir?
★ अध्यापक: हां, बड़ी खुशी से।
● Teacher: Yes, with great pleasure/of course.
★ छात्र: क्या मैं सुरेश के साथ जा सकता हूं, सर ?
● Student: Sir, may I accompany Suresh?
★ अध्यापक: तुम पहले अपना काम पूरा करो।
● Teacher: No you better finish your work first.
★ Could ★
★ राजू: क्या तुम यह काम अकेले कर सके ?
● Raju: Could you do this work alone?
★ सुरेश: नहीं मैं इसे अकेला नहीं कर सका।
● Suresh: No, I couldn't(Could not).
★ राजू: क्या वह समय पर तुम्हारी मदद कर सकी ?
● Raju: Could she help you in time?
★ सुरेश: हां, कर सकी ।
● Suresh: Yes, she could.
★ राजू: क्या तुम मेरे लिए पानी ला सकते हो ?
● Raju: Could you bring me a glass of water?
★ सुरेश: खुशी से।
● Suresh: With pleasure.
★ Might/Must/Ought(to)/Would/Should ★
★ शायद सोहन ने उसकी मदद की ।
● Sohan might helped him.
★ शायद वह यहां आया होगा ।
● He might have come here.
★ मुझे उसके विवाह पर अवश्य जाना चाहिए ।
● I must attend his marriage.
★ मुझे 10:00 बजे तक घर अवश्य पहुंच जाना चाहिए ।
● I must reach home by 10 o'clock.
★ हमें अपने से छोटों से प्यार करना चाहिए ।
● We ought to love our youngers.
★ ज़रा यह चिट्ठी पोस्ट कर देंगे ?
● Would you post this letter please.
★ तुम्हें कक्षा में अधिक नियमित रूप से जाना चाहिए ।
● You Should attend the class more regulaly.
Remember ( याद रखें )
1. (a) Can I walk?
(a) May I walk?
(b) Can you do this job?
(b) May I do this job?
(c) Can you sing a song?
(c) May I sing a song?
ऊपर दिए गए Can वाले वाक्यों में शक्ति, समर्थता आदि भावों का बोध होता है, और May वाले वाक्यों से अनुमति, आज्ञा मांगने अथवा इच्छा आदि भाव प्रकट होते हैं। Can I walk? का अर्थ है कि क्या मुझमें चलने - फिरने की शक्ति है ? इसी तरह May I walk ? का मतलब इजाजत मांगने से है - क्या मैं सैर कर लूं ?
वैसे तो लोग कहीं-कहीं May के अर्थ में Can का प्रयोग करते हैं । यह बोलचाल में तो चलता है पर उचित नहीं है ।
2. जैसा कि पहले भी बताया गया है, Could और Might शब्द Can और May के भूतकाल के रूप हैं, इसी तरह Ought और Should शब्द का प्रयोग कर्तव्य भाव ( करना चाहिए ) को प्रकट करने के लिए किया जाता है । इन शब्दों के अर्थ को, वाक्यों में इनका प्रयोग करके अच्छी तरह समझ लेना चाहिए ।
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि The Game Of English के आज के इस स्पेशल ब्लॉग में आप सभी सहायक क्रियाओं को बहुत ही अच्छे से समझ गए होंगे ।
अगर आपको अभी भी इनमें कुछ समस्या आ रही है तो आप हमारे Instagram Account @actormohitpandey पर हमें मैसेज कर सकते हैं जिससे कि हम आपको व्यक्तिगत रूप से आसानी से समझा सके, किंतु उम्मीद करते हैं कि इस ब्लॉग के ज़रिए ही आप लोग बहुत ही अच्छे से समझ गए होंगे तो दोस्तों अगर आपको यह ब्लॉग अच्छा लगा है तो अपने भाई बहनों व दोस्तों के साथ भी इस पोस्ट को साझा करिए वह हमारे ब्लॉग द गेम ऑफ इंग्लिश को Follow फॉलो करिए जिससे कि कोई भी जरूरी पोस्ट की Notification आप तक बहुत पहले पहुंच सके ।
Thank you 😍🙏
Team_ The Game Of English
★★★